कौशांबी , मई 28 -- कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के कूड़ापुरगांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मृत्यु हो गई। इस मामले में मायका पक्ष ने तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सराय अकिल थाना क्षेत्र के चंदू पुर गांव निवासी बृजलाल ने अपने पुत्री रीता का विवाह 2016 में कूडा़पुर गांव निवासी सुभाष चंद्र के साथ किया था। आज सुबह रीता के ससुरारी जनों द्वारा उसके मायका पक्ष के लोगों को सूचना दिया कि रीता की तबीयत ठीक नहीं है। सूचना पाकर रीता के पिता बृजलाल अपनी बेटी रीता के ससुराल पहुंचे तो पुत्री का शव चारपाई पर पड़ा मिला ।
बृजलाल मृतका के ससुरारी जनों की बात संतुष्ट नहीं हुये और चरवा थाना में तहरीर देकर पति सुभाष चंद्र समेत उसके परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित