कौशांबी , अक्टूबर 18 -- कौशांबी में देश की 51 शक्तिपीठों में शामिल शीतला देवीधाम कड़ा में आयोजित शारदीय नवरात्र मेला के आठवें दिन रविवार को महा अष्टमी के अवसर पर महागौरी स्वरूपा देवी के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु देवी के दर्शन एवं पूजा अर्चना का पुण्य प्राप्त कर चुके हैं।

अनादिकाल से शीतला देवी धाम कड़ा शक्तिपीठ देवी उपासकों के आस्था का केंद्र बना हुआ है। वर्ष के दोनों नवरात्र अवसर पर देश के दूरस्थ भागों से श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए कड़ा धाम आते हैं। शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन आज भोर सेही श्रद्धालु ओं का आवागमन यहां शुरू हुआ सुबह होते-होते प्रमुखकुबरी गंगा घाट, कालेश्वर गंगा घाट में भारी भीड़ जमा हो गई श्रद्धालु गंगा स्नान करने के बाद गंगाजललेकर दर्शन के लिए मां शीतला देवी के दरबार में पहुंचकर फूलमाला, नारियल चुनरी, बताशा, धूप दीप जलाकर देवी के दरबार में माथा टेका पूजा अर्चना किया तदोपरांत शीतला देवी के दर्शन करके मनोवांछित कामना की पूर्ति के लिए मन्नते मानी।

श्रद्धालुओं की मान्यता है कि शारदीय नवरात्र पर देवी दर्शन से मनुष्य का संपूर्ण पाप नष्ट हो जाते है। भौतिक संतापों से छुटकारा मिल जाता है। परिवार में सुख समृद्धि का माहौल बनता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि देवीधाम में नौनिहालों कामुंडन कराने से बच्चे दीर्घायु और निरोगी होते हैं। देवी अन्नपूर्णा है इसलिए रवी की फसल कीबुवाई के पहले देवी के दर्शन कर उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूजा आराधना की परंपरा है। देवी प्रसन्न होती हैं तो प्रभूतमात्रामें अन्नकी पैदावार होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित