कौशांबी , अगस्त 1 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से फैल गई। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी सहित चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मलाक पंचंभा रघुनाथपुर गांव निवासी पिंटू (35) का शव शनिवार को उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भाई महाराज दीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पिंटू की हत्या उसकी पत्नी मालती ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर की और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित