कौशांबी , फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में मंगलवार दोपहर छेकवा यमुना नदी घाट पर स्नान करते समय दो लड़कों की डूब कर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार छेकवा गांव के पांच युवक यमुना स्नान के लिए गए थे। गहरे पानी में चले जाने से सभी यमुना नदी में डूबने लगे घाट पर मौजूद गोताखोरों ने सक्रियता दिखाते हुए आर्यन, रोविंद,व मोहम्मद हसन को डूबने से बचा लिया जबकि उनके साथी कुलदीप विश्वकर्मा व शिवम की डूबने से मृत्यु हो गई।
क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि यमुना में जाल डलवा कर गोताखोरोंकी मदद से दोनों शव बरामद कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित