कौशांबी , अक्टूबर 30 -- कौशांबी जिले में मौसम में आए बदलाव के बीच शुक्रवार भोर से ही हो रही बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हल्की ठंड का असर देखा गया। बेमौसम बारिश से आलू किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश शुरू होने से सड़क यातायात प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही वहीं बाजारों में भी दोपहर तक आमतौर पर सन्नाटा पसरा दिखायी पड़ा।

कौशांबी में किसान बड़े क्षेत्रफल में आलू की बुआई कर चुके हैं जिसमें नुकसान की संभावना को लेकर किसानों की चिंता और बढ़ गई है। अभी धान की फसल की कटाई हो रही है खड़ी धान की फसल को लेकर भी किसान चिंतित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित