कौशांबी , जून 3 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में बीमारी से तंग एक व्यक्ति ने बुधवार को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि ऊनों गांव का महेंद्र उर्फ गुड्डन (42) काफी दिनों से बीमार चल रहा था। संभवत: इससे तंग आकर उसने आज दोपहर घर से बाहर बाग में जाकर देशी तमंचे से खुद को गोली मार ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित