कौशांबी , जुलाई 10 -- कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई जबकि युवती मारपीट से गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ओसा गांव निवासी शिवप्रसाद (19) का प्रेम प्रसंग महुआ खाड़ा गांव की एक युवती से चल रहा था। गुरुवार की रात शिव प्रसाद अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया जिसकी भनक लगते ही युवती के परिजनों ने लाठी डंडा से शिव प्रसाद और प्रेमिका को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल शिवम प्रसाद की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।
पुलिस ने घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया है। मृतक के पिता राम बदनराजपूत की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली में आरोपियोंके विरुद्ध रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित