कौशाम्बी , अक्टूबर 24 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सरायअकिल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार खोपातकिया गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। शव की शिनाख्त संतोष कुमार (35) निवासी खोपा तकिया के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस के अनुसार युवक के मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित