कौशांबी , अक्टूबर 31 -- कौशांबी जिले में कौशांबी थाना पुलिस और एसओजी कि संयुक्त टीम ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में लूट की घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार लिया है। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मिलरहा गांव निवासी गनेशिया 17 अक्टूबर को खेत जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक कर जबरन नाक की सोने की पुल्ली छीन ली और भाग गए थे। घटना की सूचना दर्ज करने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीती रात विंदाव गांव के पास नहर पुलिया मोड पर बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में लग गई और गिर पड़े। बदमाशों की पहचान फतेहपुर निवासी नईम अख्तर व मोहम्मद फारूक के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने मेड़रहा और भैरवां गांव की दो महिलाओं के नाक की सोने की पुल्ली छीने जाने की बात कबूल किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से एक कट्टा दो नाक की पुल्ली बरामद किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित