कौशांबी , अगस्त 24 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सैनी थाना क्षेत्र में सोमवार को पिकअप की चपेट में आने से एक युवा मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कमंगलपुर गांव निवासी राजकुमार (18) पिकअप से लकड़ी लेने के लिए भोलाचौराहा अलीपुरजीता गया था। राजकुमार पिकअप से उतरकर उसके पीछे खड़ा था। इसी दौरान चालक ने अचानक वाहन पीछे की ओर बढ़ा दिया, जिसकी चपेट में आने से राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित