कौशांबी , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 10 की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोराजू गांव निवासी मोहनलाल की पुत्री रिंकुल (18) कक्षा 10 की छात्रा थी। परिजनो ने बताया कि गुरुवार सुबह उसने घर के एक कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और छत की धन्नी के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित