कौशांबी , फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के कानेमई गांव में रविवार रात दरवाजे पर सो रहे एक किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कानेमई गांव निवासी गणेश प्रसाद लोधी (55) बीती रात अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी।
सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित