कौशांबी , जुलाई 20 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रतन का पूरा गांव में सोमवार शाम तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रतन का पूरा गांव निवासी मनजीत (28) शाम शौच के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब की ओर गया था। इसी दौरान तालाब के किनारे उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित