कौशांबी , जुलाई 16 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थानाक्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनौरी पावर हाउस निवासी वीरेंद्र पटेल (26) आज बाइक से चायल बाजार जा रहा था। जैसे ही नईम मियांका पूरा गांव के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही डीसीएम गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में वीरेंद्र पटेल की मृत्यु हो गई। इस बीच डीसीएम सहित चालक मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित