कौशांबी , मार्च 23 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मजदूर ट्रैक्टर से गिरकर कुचलकर मृत्यु हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चायल नगर पंचायत के गांधीनगर मोहल्ला निवासी लालचंद चायल (25) के एक ईटभट्ठे से ईटें लादकर ट्रैक्टर ट्राली से एयरपोर्ट प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर कसेंदा गांव के पास पेट्रोलपंप के सामने पहुंचा, लालचंद अचानक ट्राली से गिर गए और पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित