कौशाम्बी , सितंबर 16 -- कौशांबी जिले में सैनी कोतवाली क्षेत्र के अथसराय रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को ट्रेन से गिर कर एक युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार अथसराय रेलवे स्टेशन के पास एक 35 वर्षीय युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था। एंबुलेंस की मदद से उसे सिराथू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया।, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

जीआरपी पुलिस के अनुसार मृतक के पास सिराथू से कानपुर तक का रेल टिकट मिला है। पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जीआरपी पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित