कौशांबी , जुलाई 6 -- कौशांबी जिले के चरवा थाना क्षेत्र के छोटी मौली गांव में रविवार को घरेलू कलह के चलते एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार छोटी मौली गांव का शिवकुमार मुंबई में रहकर गाड़ी चलाता है। घर में उसकी पत्नी सीता देवी (29) अपनी दो बेटियाें के साथ रहती थी। रविवार को किसी बात से नाराज होकर सीता देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए मंझनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार देर रात उसके मृत्यु हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित