कौशाम्बी , मई 22 -- उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्नान के दौरान एक किशोर की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि बदनपुर गंगा घाट पर स्नान करते समय शोभना गांव निवासी किशोर हर्ष सिंह (15) की मौत हो गयी। वह आज साथियों के साथ गंगा नहाने के लिए गया था। बदनपुर गंगा घाट पर स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और गंगा के लहरों में समा गया।

मौजूद साथियों ने शोर मचाया तो कुछ मछुआरे वहां पहुंच गए और गंगा में जाल डाल कर उसकी तलाश शुरू किया । कई घंटे बाद मछुआरों ने हर्ष का शव गंगा से बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित