कौशांबी , अप्रैल 2 -- कौशांबी जिले के कौशांबी थाना क्षेत्र के उरई अशरफपुर गांव में गुरुवार को एक किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गांव निवासी रामबाबू की पत्नी खेत में मिर्च तोड़ने गई थी, जबकि घर पर उनकी 16 वर्षीय बेटी शबनम अकेली थी। इसी दौरान किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर घर के अंदर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित