कौशांबी , अगस्त 13 -- उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को कंरट लगने से एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि नादिन का पुरवा गांव निवासी अमरावती (35) घर के अंदर काम कर रही थी। इस दौरान तार सहित विद्युत प्लग टूट कर गिर गया जिसकी चपेट में आकर अमरावती गंभीर रूप से झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित