कौशांबी , सितंबर 14 -- कौशांबी जिले में पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी़ गांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या करी ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार तिलगोडी़ गांव निवासी रामभवन (55) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलता मिला है। इंस्पेक्टर चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित