कौशांबी , अक्टूबर 28 -- कौशांबी जिला एवं सत्र न्यायालय के पीठासीन अधिकारियों के रवैये से क्षुब्ध होकर मॉडल जिला बार एसोसिएशन कौशांबी ने बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया हैऔर सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष बचन सिंह आज अपने सैकड़ों अधिवक्ता साथियों के साथ जिला जज को एक पत्र सौंपा गया। पत्र में पीठासीन अधिकारियों पर उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लघंन करने व अधिवक्ताओं के साथ अभद्रव्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाये गये हैं।
पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि पीठासीन अधिकारी समय पर कोर्ट में नहीं बैठते हैं और मनमानी ढंग से फाइलों को दूसरी कोर्ट में ट्रांसफर कर देते हैं जिससे समय से वादों का निस्तारण नहीं हो पाता है। वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोर्ट रूम में अधिवक्ताओं को अपमानित किया जाता है। पत्र में पीठासीन अधिकारियों के व्यवहार में सुधार लाने और बार बेंच में सामंजस्य बनाए रखना का उल्लेख किया गया है। पत्र के माध्यम से सुधार न होने की दशा में अधिवक्ताओं द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित