कौशांबी , अक्टूबर 25 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में रविवार को पीईटी परीक्षा कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 13 परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 9120 अभ्यर्थियों में से दोनों पाली की परीक्षा में 2559 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा में 4560 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था जिसमें 1302 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 4560 परीक्षार्थियों में से 1257 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। यानी 29 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित