प्रिस्टिना , अक्टूबर 07 -- कोसोवो की संसद ने देर रात अर्थशास्त्री और शिक्षाविद जस्टिना शिरोका पुला को देश का नया राष्ट्रपति निर्वाचित किया। उनके चुनाव के साथ ही संवैधानिक समयसीमा के तहत होने वाला संभावित मध्यावधि चुनाव टल गया।

सुश्री पुला को 120 सदस्यीय संसद में 81 मत मिले, जो आवश्यक बहुमत से एक अधिक था। यदि संसद राष्ट्रपति का चुनाव करने में विफल रहती तो देश में मध्यावधि चुनाव कराना पड़ता।

राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के नागरिकों, संस्थानों और राज्य का है तथा वह सभी नागरिकों की राष्ट्रपति होंगी।

उनका निर्वाचन प्रधानमंत्री अल्बिन कुर्ती की सत्तारूढ़ वेतेवेंदोजे पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोसोवो के बीच हुए समझौते के बाद हुआ। इससे पहले संसद ने हेग स्थित कोसोवो युद्ध अपराध न्यायालय की शक्तियों को सीमित करने वाले कानून को भी मंजूरी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित