बिहार निर्वाचन प्रेक्षक प्रशिक्षणपूर्णिया , अक्टूबर 16 -- बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को पूर्णिया में 14 जिलों के माइक्रो प्रेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

आर्ट गैलरी सह प्रेक्षागृह, पूर्णिया में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 के प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा, निर्वाची पदाधिकारी सह पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार उपस्थित थे।

प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो प्रेक्षकों को निर्वाचन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित