पटना , अक्टूबर 06 -- िहार के कोशी क्षेत्र में उद्योग जगत को बढ़ावा देने के लिए दो नयी औद्योगिक इकाई का निर्माण किया जा रहा है। सहरसा के बैजनाथपुर इंडस्ट्रियल एरिया में इस्पात विनिर्माण एवं राज्य का स्वदेशी जायका चुड़ा-मुढ़ी व्यवसाय के लिए फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (बियाडा) से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा में स्थापित आईए बैजनाथपुर में एमएस बिहार स्टील इंटरप्राइजेज को वुडेन,स्टील,मेटल फर्नीचर मैन्युफैक्चरिंग के लिए जमीन अलॉटमेंट की प्रकिया पूरी कर दी गयी है। साथ ही स्थानीय जायका व रोजगार चुड़ा-मुढ़ी को बढ़ावा देने के लिए भी एमएस पूनम मुढ़ी मिल को बियाडा द्वारा जमीन आवंटित की गयी है। इससे सहरसा समेत आस-पास के कोशी इलाके में औद्योगीकरण व रोजगार को नयी दिशा मिलेगी।

सहरसा जिले के बैजनाथपुर औद्योगिक इलाके में बियाडा द्वारा 0.23 एकड़ जमीन पर स्टील-वुडेन,मेटल,फर्नीचर यूनिट की स्थापना की जा रही है। जिसके निर्माण के लिए 10.67 करोड़ राशि की स्वीकृति दी जायेगी। इससे इलाके में स्थानीय लोगों को उद्योग के साथ रोजगार के भी नए अवसर प्रदान किये जायेंगे।

इस्पात एवं लकड़ी के उत्पाद के साथ बिहार का स्थानीय जायका चुड़ा-मुढ़ी के लिए भी नयी औद्योगिक इकाई लगायी जायेगी। इस परियोजना के लिए बियाडा द्वारा बैजनाथपुर में 0.37 एकड़ जमीन अलॉटमेंट का काम पूरा किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस औद्योगिक इकाई के निर्माण के लिए 4.44 करोड़ राशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। अब बिहार में पटना , हाजीपुर, गया, मुजफ्फरपुर एवं अन्य जिलों के अलावा कोशी क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए निरंतर नयी परियोजना पर काम किया जा रहा है। युवा मुख्यमंत्री के कार्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य के साथ उद्योग एवं रोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए नया रोडमैप तैयार किया गया है। जिसमें हाल ही में मुजफ्फरपुर में भी 27 करोड़ की लागत से मॉड्युलर कंटेनर प्लांट नि्र्माण के लिए दो एकड़ जमीन अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित