नैनीताल , जून 17 -- उत्तराखंड के नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने बुधवार को राज्य पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन पर रामगढ़ क्षेत्र की दुग्ध समिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुग्ध उत्पादकों को 18.27 लाख रुपये का बोनस वितरित किया। इस अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।
कार्यक्रम में 15 दुग्ध उत्पादकों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट प्रदान की गईं। वक्ताओं ने दुग्ध उत्पादन में गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने पर बल देते हुए किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया।
दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि संघ लगातार दुग्ध उत्पादकों के हित में कार्य कर रहा है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, दुग्ध समितियों के पदाधिकारियों, दुग्ध उत्पादकों तथा संघ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित