पूर्णिया, सितंबर 28 -- गामी बिहार विधान परिषद निर्वाचन के तहत 06-कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों को लेकर पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की ओर से सोमवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी निर्वाचन कोषांगों के वरीय, नोडल और सहयोगी अधिकारियों ने भाग लिया ।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित निर्वाचन संचालन के लिये अब तक की गई तैयारियों की गहन समीक्षा की गई,जिसके तहत मतदाता सूची और मतदान केंद्र का अंतिम रूप से प्रकाशन। 10 प्रमुख निर्वाचन कोषांगों का गठन और मतदान कर्मियों के बीच दायित्व एवं कार्य आवंटन पर विचार किया गया।
इस दौरान कोषांगों के माध्यम से मतदान कर्मियों की तैनाती व प्रशिक्षण, आवश्यक सामग्री व मतपेटियों की व्यवस्था, वाहनों का प्रबंधन, आदर्श आचार संहिता एवं कानून-व्यवस्था का पालन, मीडिया समन्वय, सूचना-तकनीकी सहायता, वीडियोग्राफी एवं पूरी प्रक्रिया की निगरानी जैसे कार्य संपादित किये जाने को लेकर तैयारीयों पर चर्चा की गई।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुवे कहा कि सभी नोडल एवं वरीय प्रभारी अधिकारी अपने-अपने कोषांग के दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता, आपसी समन्वय और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित