नैनीताल , मार्च 05 -- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी चार दिवसीय दौरे पर गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। वह इस दौरान कुमाऊं में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
पूर्व राष्ट्रपति आज पंतनगर उतरने के बाद हल्द्वानी के सर्किट हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री के सचिव और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. मंजूनाथ टी सी की ओर से उनका स्वागत किया गया।
श्री कोविंद शुक्रवार को मुक्तेश्वर के हिमालयन आश्रम, गांव पहुंचेंगे। यहां वह आश्रम में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पूर्व राष्ट्रपति यहां दो दिन ठहरेंगे और आठ मार्च को दिल्ली लौटेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित