कोलकाता , अगस्त 17 -- बैंकॉक से कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरे दो यात्रियों के पास से 1.35 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का सोना जब्त किया गया है।

बिधाननगर सिटी पुलिस की एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डा थाना पुलिस के अधिकारियों ने थाई एयरवेज की उड़ान से बैंकॉक से पहुंचे दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों यात्रियों ने बैंकॉक से सोना लाने की बात स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें थाने ले जाया गया और उनकी तलाशी ली गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित