नयी दिल्ली , जनवरी 21 -- देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता एयरटेल ने कोलकाता को हुगली से जोड़ने वाले विद्यासागर सेतु (दूसरे हुगली ब्रिज) पर निर्बाध मोबाइल नेटवर्क सुविधा शुरू कर दी है।
यह पुल कोलकाता और हावड़ा के बीच संपर्क का महत्वपूर्ण साधन है। एयरटेल वहां नेटवर्क मुहैया कराने वाली पहली कंपनी बन गयी है।
कंपनी ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पिछले तीन साल में उसने पश्चिम बंगाल में 5,250 से अधिक नये नेटवर्क साइट लगाये हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतर कवरेज, तेज इंटरनेट और मजबूत नेटवर्क का अनुभव मिला है।
यह परियोजना पश्चिम बंगाल सरकार, पीडब्ल्यूडी, ट्रैफिक पुलिस और हुगली रिवर ब्रिज कमिश्नर्स के सहयोग से पूरी की गयी है। एयरटेल ने पूरे पुल पर 1.3 किलोमीटर फाइबर लाइन बिछायी है और छह खंभों पर नेटवर्क एंटीना लगाये हैं, जिससे पूरे पुल पर लगातार नेटवर्क उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित