कोलकाता , फरवरी 27 -- पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुक्रवार अपरान्ह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गयी है और इसका केंद्र बंगलादेश के ताकी इलाके में था। सर्वे के अनुसार इसका केंद्र जमीन से 9.8 किलोमीटर नीचे था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित