कोलकाता , जुलाई 17 -- कोलकाता के न्यू टाउन में एक बुजुर्ग महिला के फ्लैट पर गैर-कानूनी कब्ज़ा करने के आरोप में गुरुवार देर रात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता को गिरफ़्तार किया गया।
पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रही थी, तो गुस्साई भीड़ ने उन पर हमला किया और अंडे फेंके। बरुन बिस्वास नामक भाजपा नेता पर अंडे फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।
पुलिस ने बताया कि न्यू टाउन के भाजपा नेता बरुन बिस्वास 2018 से एजी ब्लॉक इलाके में 'ईस्टर्न हाइट्स' में अनीता बनर्जी के फ्लैट में रह रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित