कोलकाता , अगस्त 30 -- भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से कोलकाता में सोमवार को 'संपर्क 2026' सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

बंगाल कन्वेंशन सेंटर में होने वाले पूर्वी भारत के इस पहले उच्च स्तरीय भारत-रूस सम्मेलन में व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और संस्कृति जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर मंथन होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन कोलकाता स्थित रणनीतिक थिंक टैंक 'पी3' (पीपल, पॉलिसी, पॉलिटी) कर रहा है।

बंगाल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन केवल आमंत्रित अतिथियों के लिए है, जिसे भारत-रूस संबंधों पर केंद्रित पूर्वी भारत के पहले उच्च स्तरीय द्विपक्षीय सम्मेलन के रूप में देखा जा रहा है। सम्मेलन में चर्चा चार प्रमुख क्षेत्रों- संस्कृति, रणनीतिक व्यापार और निवेश, ऊर्जा गतिशीलता और प्रौद्योगिकी एवं उभरते रणनीतिक क्षेत्रों पर केंद्रित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित