नयी दिल्ली , अक्टूबर 18 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित