कोलकाता , अक्टूबर 16 -- कोलकाता पुलिस ने पंचमी के दिन यातायात नियमों के उल्लंघन और अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ की गयी छापेमारी में 28 लोगों को गिरफ्तार किया और 3.6 लीटर अवैध शराब जब्त की।
अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी गुरुवार देर रात तक चलती रही। अधिकारी ने कहा, "28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 3.6 लीटर अवैध शराब भी जब्त की गयी है।" यातायात विभाग ने नियमों के उल्लंघन के विभिन्न मामलों में 334 मामले दर्ज किये। इनमें तीन लोगों के एक साथ बाइक पर सवार होने (ट्रिपल राइडिंग) के 35 मामले और बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने के 92 मामले शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित