कोलकाता , मई 28 -- कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी, फर्जी सुरक्षा सलाह और कानून-व्यवस्था से जुड़ी झूठी अफवाहें फैलाने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस ने नागरिकों से केवल आधिकारिक स्रोतों और हैंडल्स पर भरोसा करने की अपील की है।

गौरतलब है कि कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ईद के जश्न के दौरान हिंसा दिखाने वाले कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने से कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई थी। इस स्थिति को कोलकाता पुलिस ने गुरुवार की सुबह स्पष्ट करते हुए कहा कि वीडियो और तस्वीरों की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे फर्जी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित