नयी दिल्ली , मई 08 -- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 51वें मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन मुक़ाबले यहां पर काफ़ी अलग रहे हैं ऐसे में विकेट का आकलन करना ज़्यादा सही है। टीम में कोई बदलाव नहीं है। इस विकेट को रीड करना कठिन है, परिस्थिति के अनुसार खेलना ही सही रहेगा। ब्रेक का काफ़ी फ़ायदा मिला है और हम इस मुक़ाबले में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित