पटना , अक्टूबर 18 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कोलकाता के चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री चौधरी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में इस घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित