कोलकाता , मई 20 -- कैमरन ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी (दो-दो विकेट ) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को वर्षा प्रभावित मुकाबले में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 65वें मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को आठ विकेट पर 147 रनों के स्कोर पर रोक दिया।

आज यहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी मुम्बई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पावर प्ले में 41 के स्कोर तक अपने शुरुआती चार विकेट गंवा दिये। रायन रिकलटन (छह) और नमन धीर (शून्य) को तीसरे ओवर में कैमरन ग्रीन ने आउट किया। अगले ओवर में सौरभ दूबे ने रोहित शर्मा (15) को अपना शिकार बना लिया। छठें ओवर में दूबे ने सूर्यकुमार यादव (20) को आउट कर मुम्बई को संकट में डाल दिया। इसके बाद आठवें ओवर में बारिश होने के कारण खेल को रोकना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित