कोलकाता , अप्रैल 21 -- पश्चिम बंगाल में कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदलोक के बहुमंंजिला अस्पताल में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या फिर हताहत होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।।
दमकल अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे करुणमयी इलाके में स्थित आनंदलोक अस्पताल की पहली मंजिल से जैसे ही धुआं उठता दिखा, अस्पताल प्रशासन ने तुरंत दमकल और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित