कोलकाता , जनवरी 24 -- कोलकाता के रेड रोड पर शनिवार सुबह गणतंत्र दिवस परेड अभ्यास के दौरान एक तेज रफ्तार महंगी कार गार्डरेल तोड़कर प्रतिबंधित इलाके में घुस गई, जिससे पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यास चल रहा था, इसी बीच कार तेज रफ्तार से रेड रोड से पार्क स्ट्रीट की ओर जाने की कोशिश करने लगी।
पुलिस ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक भागने की कोशिश में और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने लगा। इसके बाद कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे गार्डरेल से टकरा गई, जिससे उसका बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित