कोलकाता , मई 9 -- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों ने शनिवार को राज्य की पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा है कि नयी सरकार के एजेंडे में महिला सुरक्षा, नागरिक बुनियादी ढांचा और कानून-व्यवस्था प्रमुख विषय हैं।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के इतर 'यूनीवार्ता' ने विभिन्न विधायकों से उनकी प्राथमिकताओं पर बात की। इसमें पानीहाटी से विधायक रत्ना देबनाथ ने कहा कि उनकी जीत का एकमात्र उद्देश्य "हर जगह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना" है। श्रीमती देबनाथ ने 2024 में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना में अपनी डॉक्टर बेटी को खो दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित