तिरुवनंतपुरम , अगस्त 14 -- केरल में कोच्चि के करावूर में जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 11 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले कोर केरल रेनेव एक्सपो 2026 भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को एक साझा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा, जिसमें सरकारी संस्थान, नीति निर्माता, प्रौद्योगिकी प्रदाता, निवेशक, उद्योगपति, स्टार्टअप और उपभोक्ता शामिल होंगे।
यह अक्षय ऊर्जा परिसंघ प्रदर्शनी (कोर) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भारत के अलग-अलग हिस्सों से नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों और संस्थानों को केरल लाना और इस क्षेत्र के लिए एक साझा प्लेटफॉर्म बनाना है।
इस कार्यक्रम में केरल और देश के दूसरे हिस्सों की नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों, विनिर्माण, ईपीसी कंपनियों, प्रौद्योगिकी प्रदाता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, जाने-माने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स, सरकारी एजेंसियों, नीति-निर्माता, वित्तीय संस्थानों, अकादमिक संस्थानों, निवेशक, पेशवर, उद्यमी और उपभोक्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
केएसईबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एवं केरल सरकार के ऊर्जा सचिव एमजी राजमाणिक्यम ने एक कार्यक्रम में कोर रिन्यू एक्सपो 2026 का एक आधिकारिक लोगो लॉच करते हुए यह बात कही। बिजली मंत्री सनी जोसेफ 11 सितंबर को एग्जीबिशन स्टॉल्स का उद्घाटन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री वीडी सतीशन 12 सितंबर को कोर रिन्यू एक्सपो 2026 और ऊर्जा सम्मेलन का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित