रायपुर , जुलाई 26 -- छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में मेधावी विद्यार्थियों को प्रशासनिक नेतृत्व और करियर मार्गदर्शन से जोड़ने के उद्देश्य से "द कलेक्टर्स-15" पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत पहली बार कलेक्टर निवास के द्वार विद्यार्थियों के लिए खोले गए, जहां 15 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर रोक्तिमा यादव के साथ संवाद कर अपने करियर, शिक्षा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आकांक्षी विकासखंड बैकुंठपुर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रशासनिक सेवाओं, उच्च शिक्षा, तकनीकी क्षेत्र, नवाचार, समय प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास से जुड़े प्रश्न पूछे। कलेक्टर ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने, निरंतर प्रयास करने तथा असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित