कोरबा , मई 03 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा-चांपा मार्ग पर पांच दिन पूर्व हुए भीषण सड़क हादसे में सोनी परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद रविवार को प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन काशीनगर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढांढस बंधाया।
मंत्री ने इस दौरान अस्पताल पहुंचकर हादसे में घायल अन्य सदस्यों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली। उन्होंने बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उल्लेखनीय है कि यह हादसा उस समय हुआ था जब सोनी परिवार चौथिया कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान उनकी कार सामने चल रही ट्रक से टकरा गई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित