कोरबा , अप्रैल 14 -- त्तीसगढ़ के कोरबा में रेत तस्करी और कथित वसूली को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और वर्तमान मंत्री लखन लाल देवांगन के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। वहीं, बालकोनगर में दुकानों को हटाने के नोटिस के बाद स्थानीय राजनीति भी गरमा गई है।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल ने बालकोनगर के लघु दुकानदारों के समर्थन में उत्सव वाटिका, इंदिरा मार्केट में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बालको प्रबंधन से नोटिस प्राप्त प्रभावित दुकानदार और उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में कांग्रेस के पीसीसी सचिव विकास सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, प्रदेश महिला नेत्री रेखा त्रिपाठी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पंकज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि बालको प्रबंधन द्वारा दुकानदारों को स्थल खाली करने के लिए 8 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया गया था। चेतावनी दी गई थी कि निर्धारित समय सीमा तक स्थल खाली नहीं करने पर ठेला-गुमटी को बलपूर्वक हटाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित