कोरबा , अप्रैल 15 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर रेगनिया के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिल चालक शराब के नशे में धुत्त थे और तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खो बैठे, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बागों था पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और नशे की हालत को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित