रायपुर , दिसंबर 10 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा वनमंडल के वन परिक्षेत्र पसरखेत के जंगलों में कूप कटिंग को लेकर बुधवार सुबह ग्रामीण और वन अमला आमने-सामने आ गये। ग्रामीणों ने जंगल में काम बंद कराया और 40 कुल्हाड़ियां जब्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुफा एरिया, बांधा पतरा, ढोंड़टिकरा और मोहनपुर क्षेत्र में लगभग 40 मजदूरों को कूप कटिंग के लिए लगाया गया था।
ग्रामीणों में विरोध के लिए पहुंचे लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। ग्रामीणों के आक्रोश और विरोध को देखते हुए मौके पर मौजूद वन अमला और मजदूर घबराकर उल्टे पांव लौट गए। ग्रामीणों ने पेड़ कटाई में प्रयुक्त करीब 40 कुल्हाड़ियों सहित अन्य औजारों को कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित