कोरबा , अप्रैल 18 -- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोरबा-कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर शनिवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन ट्रेलर और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुरसिया-जड़गा मोड़ के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित